Back to List

चुनाव का पर्व – देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन 2024 गंदगी फैलाने पर तिली फैक्ट्रियों से वसूला जुर्माना

ग्वालियर- नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ-साथ गंदगी करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है। जिसके तहत तिली फैक्ट्रियों द्वारा गंदगी फैलाने पर 6 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। 
    मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी के निर्देशन में गंदगी करने वालों एवं प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसके तहत वार्ड 49 में तिली फैक्ट्री द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी जिस पर फ्लाइंग स्कॉट टीम द्वारा गंदगी फैलाने पर तिली फैक्ट्री मै. मूलचंद बाधवानी पर 3000 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही वार्ड 38 में श्री सांई बाबा इंडस्ट्रीज तिली फैक्ट्री द्वारा गंदगी फैलाने पर 3000 रुपए का जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। 

File Attachments