Back to List

चुनाव का पर्व – देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन 2024 शा. कन्या विद्यालय में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

ग्वालियर – लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं अन्य विभागों द्वारा स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। 
      नगर निगम ग्वालियर के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्र अधिकारियों के निर्देशन में निरंतर चल रहीं स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से आमजन को 7 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसमे आज आज रेलवे कॉलोनी तानसेन नगर  स्थित शा. कन्या विद्यालय में छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला, मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित कर युवा मतदाताओं को जागरूक किया तथा मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नगर निगम उपायुक्त श्री उत्तम जखेनिया सहित क्षेत्रीय कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। 
इसके साथ ही नोडल अधिकारी जनकल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल के निर्देशन में थाटीपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर आमजन को 7 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही शहर में अन्य जगहों पर मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। 

File Attachments