आदरणीय शहरवासियों,
शहर को सुन्दर व्यवस्थित व विकसीत महानगर की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित तरीके से विकास योजनाएं बनाई जा रही है तथा योजनाओं पर पूर्ण मनोयोग से क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसका असर शहर मै दिखाई देने लगा है तथा हमारी इसी संकल्पना को मूर्त रूप देने में शहरवासियों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है । सुगम यातायात एवं सडको के चौडीकरण के लिए हटाए गई अतिक्रमण में भी आमजनों का सहयोग मिला तथा अतिक्रमण की मुहिम में पूर्ण रूप से प्रभावित हुए दुकानदारों के व्यवस्थापन के लिए नगर निगम प्रशासन संकल्पित है । इसी के साथ ही शहर के प्रमुख मार्गो पर यातायात मे बाधक बने धार्मिक स्थलों को विधिविधान से हटाया गया तथा सभी धार्मिक स्थलों की प्रतिस्थापना शहर के मध्य हनुमान टेकरी पर्वत पर की जा रही है तथा उक्त पर्वत को श्रद्वा पर्वत के नाम से एक प्राकृतिक, धार्मिक एवं रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है । वहीं विकसित शहरों की तर्ज पर शहर में नाइट बाजार प्रारंभ करने की भी प्रक्रिया की जा रही है जिससे शहर में आने वाले मेहमान, नौकरी पेशा एवं व्यवसायी नागरिक अपने परिवारजनों के साथ घूमने का आनंद प्राप्त कर सके । शहर में पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से रोपवे तथा नौकायान भी प्रारंभ किया जा रहा है जिसके लिए कार्यवाही प्रक्रियाशील है । इन सबके साथ ही शहर में आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर योजनाओ के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा अभी तक शहर के नागरिकों द्वारा निगम इस सोच व संकल्पना की भरपूर समर्थन देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है आगे भी हमें शहरवासियों से इसी सहयोग व समर्थन की अपेक्षा है ।
विनोद शर्मा
(State Administration Services )
आयुक्त
नगर निगम,ग्वालियर