ग्वालियर दिनांक- 29.05.2012- जनसुनवाई में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें तथा नागरिकों की समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करने का प्रयास करें। उक्त आशय के निर्देश अपर आयुक्त श्री शिवराज वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान सभी विभागाधिकारियों को दिये।
आज जनसुनवाई के दौरान आधा सैकड़ा से अधिक नागरिकों की समस्यायें सुनी गई तथा उनका यथा संभव निराकरण किया गया जिसमें पीएचई विभाग से संबंधित 10 आवेदन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी से संबंधित 1 आवेदन, भवन विभाग से संबंधित 13 आवेदन, राजस्व से संबंधित 6 आवेदन, जनकार्य विभाग से संबंधित 2 आवेदन, आई.एच.एस.डी.पी. योजना से संबंधित 1 आवेदन, श्री जागेश श्रीवास्तव से संबंधित 1 आवेदन, विद्युत विभाग से संबंधित 2 आवेदन, जनकल्याण विभाग संबंधित 1 आवेदन, शिशिर श्रीवास्तव से संबंधित 3 आवेदन, क्षेत्रीय अधिकारी से संबंधित 6 आवेदन, पार्क विभाग से संबंधित 1 आवेदन एवं कर संग्रहक से संबंधित 1 आवेदन तथा सुअर गैंग से संबंधित 1 आवेदन प्राप्त हुये। इसके साथ ही अन्य कई आवेदनों का निराकरण तत्काल ही किया गया।
जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त श्री शिवराज वर्मा, उपायुक्त श्री गुलाबराव काले सहित अन्य संबंधित विभागाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना क्र./450/